Markets Open with High, Sensex and Nifty flat


नए साल में भारतीय शेयर बाजार में रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से मंगलवार को शेयर बाजार नए शिखर पर खुले। लेकिन ये तेजी ज्यादा समय तक कायम नहीं रही। शुरुआती कारोबार में तेजी से निफ्टी ने पहली बार 10,650 के आंकड़े को पार किया। वहीं सेंसेक्स ने भी नया हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने जहां 34487.52 प्वाइंट्स का स्‍तर छुआ, वहीं निफ्टी 10,659.15 के हाई तक गया।

बाजार में ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी गायब हो गई है। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 144 अंक फिसल गया। वहीं निफ्टी ऊपर से 43 अंक लुढ़का।


पिछले रिकॉर्ड हाई स्तर

- 08 जनवरी को सेंसेक्स ने 34487.52 प्वाइंट्स का स्‍तर छुआ, वहीं निफ्टी 10,631.20 के हाई तक गया।

- 5 जनवरी 2018 को सेंसेक्स 34,175 और निफ्टी 10,566.10 प्वाइंट्स तक गया।



मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर खुले

- बाजार में तेजी के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर खुले।

- बीएसई का मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड 18283.64 अंकों पर खुले। कारोबार में मिडकैप इंडेक्स ने 18321.37 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ। मिडकैप शेयरों में अशोक लीलैंड, वक्रांगी, इंडियन होटल, क्रॉम्पटन, टीवीएस मोटर, टाटा कम्युनिकेशन, ओबेरॉय रियल्टी, गोदरेज इंडस्ट्रीज 0.80-2.69 फीसदी तक बढ़े।

- वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई 19934.13 अंक पर खुला। कारोबार में स्मॉलकैप इंडेक्स ने 19969.88 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ। स्मॉलकैप शेयरों में नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइज, ओम मेटल्स, पिनकॉन इंडस्ट्रीज, इंडियन टेररन, एस्टर, स्टार पेपर 5.19-7.44 फीसदी तक चढ़े।


एशियाई बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से मंगलवार को एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 10,658 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 129 अंक की बढ़त के साथ 23,843 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 82 अंक बढ़कर 30,981 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Outlook Of Nifty/bank nifty today

Nifty / Bank Nifty outlook

निफ्टी पहली बार 10200 के पार, सेंसेक्स 32488 अंकों पर खुला